{"_id":"64afeccd06e989bd5007c291","slug":"passengers-upset-due-to-cancellation-of-trains-baraut-news-c-31-1-smrt1003-1587-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ट्रेनें रद्द रहने से बढ़ी यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ट्रेनें रद्द रहने से बढ़ी यात्री परेशान
विज्ञापन
- कई दिन से रद्द चल रहीं हैं ट्रेनें
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर पिछलें कई दिन से ट्रेनें रद्द रहने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। अब प्रशासन ने कांवड़ मार्ग पर डग्गामार वाहनों को भी बंद करा दिया है, ऐसे में यात्रियों को या तो अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है या फिर किसी से लिफ्ट लेनी पड़ रही है।
उल्लेखनीय है कि बरसात से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से रेलवे प्रशासन ने दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर तकरीबन आठ ट्रेनों को कई दिन से रद्द कर रखा है। शुक्रवार को भी इस रूट पर चलने वाली ट्रेन नंबर 04019, 04401, 01617, 01622, 04020, 04402, 04023 और 04024 रद्द रही। ऐसे में बड़ौत रेलवे स्टेशन पर सुबह से ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद भी ट्रेन नहीं मिली। मुश्किलें तब बढ़ीं, जब दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और बड़ौत-मुजफ्फनगर मार्ग पर यात्रियों को डग्गामार वाहन भी नहीं मिले। ऐसे में यात्रियों को या तो लिफ्ट लेनी पड़ी या फिर अपने घरों में फोन कर अपने निजी वाहन बुलाने पड़े, तब जाकर वे अपने गतंव्य तक पहुंचे।
वर्जन -
लगातार बरसात होने से यमुना का जलस्तर बढ़ गया है, ऐसे में आठ ट्रेनों को इस रूट पर रद्द किया गया है। इस संबंध मेें नोटिस बोर्ड पर नोटिस भी चस्पा किया गया है। -अनुज राठी स्टेशन मास्टर बड़ौत।