फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Passengers going to Amarnath returned from Jammu after getting fake registration

Baghpat News: फर्जी रजिस्ट्रेशन मिलने पर जम्मू से वापस लौटाए अमरनाथ जा रहे यात्री

Sun, 02 Jul 2023 07:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Passengers going to Amarnath returned from Jammu after getting fake registration
-खेकड़ा के लोगों ने दिल्ली की ट्रेवल्स एजेंसी से कराए थे रजिस्ट्रेशन, पुलिस में शिकायत
विज्ञापन

फोटो नंबर 02केएआर 2
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। फर्जी रजिस्ट्रेशन मिलने के कारण बाबा अमरनाथ के दर्शन करने जा रहे यात्रियों के जत्थे को जम्मू में पहुंचते ही प्रशासन ने जांच करने के बाद वापस लौटा दिया। यात्रियों ने दिल्ली की ट्रेवल्स एजेंसी पर फर्जी रजिस्ट्रेशन करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

खेकड़ा के करीब 50 लोगों का जत्था तीन दिन पहले बाबा अमरनाथ के दर्शन करने के लिए रवाना हुआ था। उन्होंने दिल्ली की एक ट्रेवल्स एजेंसी से रजिस्ट्रेशन कराए थे, लेकिन एजेंसी ने उनके रजिस्ट्रेशन फर्जी कर दिए गए। जब वह जम्मू में पहुंचे तो रजिस्ट्रेशन फर्जी होने की बात कहते हुए उन्हें वापस भेज दिया गया। रविवार को वापस लौटने पर यात्रियों ने कोतवाली में पहुंचकर ट्रेवल्स एजेंसी मालिकों को जिम्मेदार ठहराते हुए शिकायत दी। मास्टर तेजवीर सिंह, संजीव सोनी, अंशुल गुप्ता, राजेश एडवोकेट, बिट्टू वर्मा आदि ने बताया कि ट्रेवल्स एजेंसी के मालिकों ने यात्रा और रजिस्ट्रेशन के लिए उनसे पहले ही रुपये ले लिए। रजिस्ट्रेश में फोटो उनके लगाकर नाम अन्य के दर्ज कर दिए। इस बारे में उनको इसलिए नहीं पता लग सका, क्योंकि सभी के रजिस्ट्रेशन एक ही यात्री ने निकलवाकर अपने पास रख लिए थे। इसके चलते वह अपने रजिस्ट्रेशन की पर्ची को पहले नहीं देख सके। जांच में रजिस्ट्रेशन फर्जी होने के कारण उन्हें बाबा बर्फानी के दर्शन किए बिना ही जम्मू से वापस आना पड़ा। सीओ प्रीता सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed