फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Passengers expressed displeasure over late opening of ticket window

Baghpat News: टिकट खिड़की देरी से खुलने पर यात्रियों ने जताई नाराजगी

Tue, 07 May 2024 05:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 07 May 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Passengers expressed displeasure over late opening of ticket window
बड़ौत। नगर के रेलवे स्टेशन पर साेमवार को टिकट खिड़की देरी से खुलने पर कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई। उन्होंने समस्या को लेकर आक्रोश जताया। रेलवे विभाग के अधिकारियों से समस्या का शीघ्र समाधान कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

यात्रियों में अनिल, प्रवीण, शेखर, बबलू, हिमांशु, मोनू, आकाश आदि समेत काफी संख्या में यात्री सोमवार को सहारनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन के इंतजार में नगर के रेलवे स्टेशन पर खड़े हुए थे। इस दौरान टिकट खिड़की नहीं खुली, लेकिन जैसे ही ट्रेन आने में कुछ मिनट रह गई और स्टेशन मास्टर द्वारा यात्रियों को एनाउसमेंट कर ट्रेन आने की सूचना दी गई, आरोप है कि तभी टिकट खिड़की खोली गई। जिस कारण टिकट खिड़की पर टिकट लेने के लिए यात्रियों की लंबी लाइन लग गई। इसी बीच स्टेशन पर ट्रेन पहुंच गई और देखते ही देखते ट्रेन स्टेशन से दिल्ली की ओर रवाना हो गई। इस दौरान टिकट लेने के चक्कर में प्रदीप, सुधीर, राहुल, नवीन, मोहन आदि की ट्रेन छूट गई। यात्रियों ने ट्रेन को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन स्टेशन पर सुरक्षा के लिए लगे जीआरपी व रेलवे कर्मचारियों ने उन्हें रोक दिया। बाद में यात्री स्टेशन मास्टर से मिले और नाराजगी जताते हुए नियमित रूप से टिकट खिड़की खुलवाए जाने की मांग की। स्टेशन मास्टर विपिन शर्मा ने बताया कि इस संबंध में विभागीय कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed