फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Passengers are upset due to train delay, demand for regular operation

Baghpat News: ट्रेन लेट होने से यात्री परेशान, नियमित संचालन करने की मांग

Fri, 06 Dec 2024 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 06 Dec 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Passengers are upset due to train delay, demand for regular operation
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर बृहस्पतिवार को दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से तकरीबन एक घंटा लेट रही। इससे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने आक्रोश जताते हुए ट्रेनों का नियमित संचालन करने की मांग की।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का लेट होना आम बात है। बृहस्पतिवार को एक बार फिर दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटा लेट रही। बड़ौत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने का समय सुबह 9 बजे का है, जबकि यह ट्रेन तकरीबन 10 बजे बड़ौत रेलवे स्टेशन पहुंची। इससे स्टेशन पर बैठे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्री नितिन, शेखर, धर्मेंद्र, पंकज आदि का कहना था कि अब रेल का सफर अच्छा नहीं रहा है। आए दिन ट्रेनों में तकनीकी खराबी और लेट होना आम बात हो गई है। इस कारण यात्री अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पाते। यात्रियों को मजबूरन बसों व डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ा।
विज्ञापन


वर्जन -
यात्रियों को सुविधाएं दिलाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। कभी-कभी दिल्ली से ही ट्रेनों का संचालन देरी से होता है, जिस वजह से स्टेशन पर भी ट्रेन देरी से पहुंचती हैं। - सुरेश कुमार स्टेशन अधीक्षक बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed