फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Parshuram Sandesh Yatra will be taken out on March 12

Baghpat News: 12 मार्च को निकाली जाएगी परशुराम संदेश यात्रा

Fri, 24 Feb 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 24 Feb 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Parshuram Sandesh Yatra will be taken out on March 12
रमाला/खेकड़ा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से 12 मार्च को भगवान परशुराम संदेश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा किशनपुर बराल से शुरू होकर नवनिर्मित परशुराम मंदिर खेडा पर समाप्त होगी।
विज्ञापन

अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष महेश शर्मा ने किशनपुर बराल में प्रेसवार्ता में कहा कि देश में भाईचारा और आपसी सद्भावना खत्म होती जा रही है। युवा वर्ग अपने मार्ग और उद्देश्य से भटक रहा है। युवाओं और समाज को जागरुक करने के लिए परशुराम संदेश यात्रा निकाली जा रही है।
विज्ञापन

चौरासी खाप चौधरी सुभाष शर्मा ने कहा कि यात्रा 12 मार्च को किशनपुर बराल से शुरू होकर बड़ौत से अमीनगर सराय होते हुए नवनिर्मित परशुराम मंदिर खेडा तक निकाली जाएगी। यात्रा शुरू होने से पूर्व हवन व एक सभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासभा के संरक्षक विजयपाल शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम संदेश यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों लोग भाग लेंगे। यात्रा को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के गांव में जनसंपर्क किया जा रहा है। मौके पर राकेश दयालु, विनोद शर्मा, मुकेश शर्मा मौजूद थे।

उधर, खेकड़ा के मवीकलां गांव में पंडित सुशील शर्मा के आवास पर आयोजित ब्राह्मण समाज की बैठक में यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया। ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष पंडित सतीश शर्मा ने और संचालन जयसिंह शर्मा ने किया। मौके पर खेकड़ा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष उमेश शर्मा, सुशील शर्मा, सेवाराम शर्मा, संरक्षक घनश्याम शर्मा, चौरासी खाप चौधरी सुभाष शर्मा, ओम दत्त शर्मा, वेदपाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed