फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   pariseeman se bigadne laga ganit

परिसीमन से बनने और बिगड़ने लगा गणित

Tue, 25 Apr 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Apr 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
बागपत (ब्यूरो)। नये परिसीमन के बाद स्थानीय निकाय की राजनीति करने वाले नेता सक्रिय हो गए हैं। किसी जगह गणित बन रहा है तो कहीं गणित बिगड़ रहा है। परिसीमन का प्रकाशन शुरू हो गया है, एक सप्ताह में आपत्तियां दाखिल करनी होगी, इसके बाद प्रशासन इन आपत्तियों का निस्तारण करेगा। नगर पंचायत दोघट के नागरिक वार्ड बदलने पर नाराजगी जता चुके हैं।
विज्ञापन


वर्तमान समय में प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी चल रही है। जिले की पांच नगर पंचायत और तीनों नगर पालिकाओं के नये परिसीमन का प्रकाशन चल रहा है। प्रकाशन में वार्डों में बड़ा फेरबदल किया गया। वार्डों को बैलेंस करने के लिए वोट घटाए और बढ़ाए गए हैं। ऐसे में कई जगह नागरिकों ने विरोध करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


नागरिकों ने कहा वार्ड के परिसीमन में समानता नहीं दिखती, चुनाव में यह परेशानी खड़ी कर देगी। दोघट निवासी लोकेंद्र ठेकेदार, पिंटू चेयरमैन और धर्मवीर ने कहा जिस तरह से दोघटन नगर पंचायत के नये परिसीमन के दौरान वार्ड बनाए गए हैं, वह ठीक नहीं है। मतदान केंद्र कुछ ओर हैं, जबकि वार्ड दूसरा है। कहीं समानता नहीं है, इसका विरोध प्रकट किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही नागरिक डीएम से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे। दूसरी तरफ वार्ड परिसीमन का कार्य देख रहे राज कुमार का कहना है कि सात दिन में लिखित में आपत्ति मिलने के बाद निस्तारण कराया जाएगा। अभी किसी की ओर से लिखित में आपत्ति दाखिल नहीं की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed