फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Parents' uproar over low numbers of students

छात्रों के कम नंबर आने पर अभिभावकों का हंगामा

Wed, 04 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Parents' uproar over low numbers of students
न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल में हंगामा करते बच्चो के अभिवावक। - फोटो : BARAUT
न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल मैनेजमेंट पर लगाया छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। सीबीएसई हाईस्कूल में छात्रों के कम नंबर आने पर उनके अभिभावकों ने न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल में हंगामा किया। उन्होंने मैनेजमेंट और शिक्षकों पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया। प्रधानाचार्य ने भी बोर्ड को पत्र लिखकर मामले की जांच करवाने का आश्वासन दिया।
मेरठ बड़ौत मार्ग स्थित न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल में दादरी, बिनौली, बिजवाड़ा, जिवाना रंछाड, माखर, दोघट क्षेत्र के 31 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल के लिए पंजीकृत थे। मंगलवार को घोषित हुए सीबीएसई के परीक्षाफल परिणाम में अधिकांश छात्र-छात्राओं को केवल 50 फीसदी ही अंक मिले है। इससे नाराज छात्र-छात्राओं के अभिभावकों बुधवार को स्कूल पहुंचे और हंगामा किया। कहना था प्री बोर्ड एग्जाम में बच्चों ने 90 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। इसके बावजूद भी बच्चों के 50 फीसदी ही अंक आए। उन्होंने स्कूल मैनेजमेंट और शिक्षकों पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। यह भी आरोप लगाया कि छात्र-छात्राओं के एडमिशन बड़ौत की एक शिक्षण संस्था में करा रखे है। हंगामे की सूचना पर बिनौली थाने से एसआई धनवीर सिंह मौके पर पहुंचे और किसी तरह से अभिभावकों को शांत किया। इसके बाद अभिभावकों की प्रधानाचार्य देवनागर के साथ बैठक कराई। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल की ओर से बोर्ड को अच्छे नंबरों की सूची तैयार कर भेजी गई थी। कम नंबर कैसे आए, वे खुद आश्चर्यचकित है। जल्द ही बोर्ड को पत्र लिख इसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में प्रधान उपेंद्र धामा, आबिद मिस्त्री, रविंद्र धामा, कपिल, अशोक, निशांत शर्मा, संजीव धामा, अमित धामा, रवि धामा, मदन, डब्बू, सतेंद्र, प्रमोद धामा, रामवीर तोमर, वेदव्रत सोलंकी, संदीप तोमर, अशोक दोघट, रविन्द्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed