{"_id":"61f41f0105ec15442240a72f","slug":"parents-uproar-over-fee-hike-in-mid-session-baraut-news-mrt574956187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सत्र में फीस बढ़ाने पर अभिभावकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सत्र में फीस बढ़ाने पर अभिभावकों का हंगामा
विज्ञापन
बड़ौत में बिजरौल रोड पर सैंट फ्रासिंस स्कूल में सत्र के बीच फीस बढ़ाएं जाने के विरोध में हंगामा क?
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर लगाया जाम, नारेबाजी की
प्रधानाचार्य का घेराव कर सुनाई खरी-खोटी, पुलिस ने कराया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सेंट फ्रांसिस स्कूल द्वारा सत्र के बीच में फीस बढ़ाए जाने से नाराज अभिभावकों ने शुक्रवार को हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानाचार्य का घेराव कर खरी-खोटी सुनाई। इस पर प्रधानाचार्य द्वारा रिजल्ट रोक देने की धमकी से अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगाकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। इस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और अभिभावकों को शांत किया। उन्होंने सोमवार तक फीस न घटाए जाने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
अभिभावक शुक्रवार को बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचे। उन्होंने प्रधानाचार्य के समक्ष सत्र के बीच फीस बढ़ाए जाने पर नाराजगी जताई। इस पर प्रधानाचार्य ने अभिभावकों की बात सुनने के बजाए उल्टा रिजल्ट रोकने की धमकी दी। इस पर अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगा दिया। अभिभावकों का कहना था कि एक तो कोरोना काल से वैसे ही आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है, ऊपर से बीच सत्र में स्कूल ने फीस बढ़ाकर कमर तोड़ने का काम किया है। ऊपर से बच्चों का रिजल्ट रोकने की धमकी दी जा रही है, कोई सुनवाई हो रही है। उन्होंने प्रधानाचार्य को खरी-खोटी भी सुनाई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और अभिभावकों को समझा-बुझाकर शांत किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक स्कूल ने फीस नहीं घटाई तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। उधर, प्रधानाचार्य फादर विजू व मीडिया प्रभारी हरिओम ने स्कूल प्रबंधन से बात कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। हंगामा करने वालों में अंजू, तरुण, सौरभ, विनोद, अशोक, राजपाल, सचिन, लोकेश आदि रहे।