{"_id":"5fa98ef28ebc3e9ba661cef7","slug":"panic-in-baoli-village-due-to-shivam-s-murder-baghpat-news-mrt510332935","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवम की हत्या से बावली गांव में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवम की हत्या से बावली गांव में दहशत
विज्ञापन
बड़ौत के बावली गांव में युवक के मर्डर की जानकारी लेते सीओ आलोक सिंह।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवम की हत्या से बावली गांव में दहशत
हथियारों के साथ वायरल हुए थे शिवम के फोटो, हत्यारों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बावली गांव में शिवम की हत्या के बाद दहशत है। हमलावरों की तलाश में बावली के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगने की बात कह रही है।
मृतक शिवम पर जानलेवा हमला करने, अवैध असलाह रखने, मारपीट और धमकी देने के बड़ौत, रमाला, बिनौली थाने में सात मुकदमे दर्ज हैं। लॉकडाउन में ही हथियारों के साथ उसके फोटो वायरल हुए थे। गांव के कई झगड़ों में भी वह शामिल रहा था। एएसपी मनीष मिश्रा का कहना है कि मृतक का भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही हमलावर गिरफ्तार किए जाएंगे। आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीओ आलोक कुमार के नेतृत्व में दो टीम गठित की हैं।
गोली लगने के बाद दुकान के अंदर भागा था शिवम
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोलियां लगने के बाद शिवम एक दुकान के अंदर भागा तो हमलावर दुकान में भी घुस गए और वहां भी गोली चलाईं। उसके बाद आरोपी हथियार लहराते हुए बेखौफ होकर भाग निकले। सीओ आलोक कुमार का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
दिनदहाड़े शिवम की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। पिता जोगेन्द्र, मां रेखा, भाई बिट्टू व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।