{"_id":"626983ffccc0a06a2226af4d","slug":"panic-among-farmers-on-sighting-of-leopard-in-barnawa-baraut-news-mrt586310565","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनावा में तेंदुआ दिखाई देने पर किसानों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनावा में तेंदुआ दिखाई देने पर किसानों में दहशत
विज्ञापन
बरनावा गांव के जंगल बैठा तेंदुआ
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं लेकर लौटे रहे किसानों ने तेंदुए का बनाया वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत/बिनौली। बरनावा के जंगल में बुधवार शाम तेंदुए दिखाई देने पर खेतों में काम कर रहे किसानों में दहशत फैल गई। इस दौरान कुछ किसानों ने तेंदुए की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि बीते 20 दिन से तेंदुआ जंगल मेें घूम रहा है। ग्रामीणों ने डीएफओ व डीएम से इस प्रकरण में हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की।
किसानों का कहना है कि करीब 20 दिन से तेंदुआ जंगल में घूमकर कई मवेशियों व कुत्तों को शिकार बना चुका है। कई किसानों पर हमला करने का भी प्रयास किया। इसके बावजूद वन कर्मचारियों ने एक बार भी जंगल में गश्त नहीं की। न ही तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया। आरोप लगाया कि इसकी जानकारी वन क्षेत्राधिकारी राजपाल, वन दरोगा चंद्रकिरण व वन रक्षक संजीव को कई बार दी जा चुुकी है। वहीं, वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि जल्द ही टीम गठित कर तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा। ग्रामीणों में अरुण त्यागी, सचिन त्यागी, सूरज सिंह, मोहर सिंह एवं सुबोध आदि शामिल रहे।