फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Panel's cable blew, electricity supply of women's hospital was cut for one hour

Baghpat News: पैनल का केबल फुंका, एक घंटा गुल रही महिला अस्पताल की बिजली

Wed, 24 Jul 2024 02:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 24 Jul 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Panel's cable blew, electricity supply of women's hospital was cut for one hour
बागपत। महिला अस्पताल के बिजली के पैनल का केबल फुंकने से एक घंटा तक जच्चा-बच्चा वार्ड की बिजली गुल हो गई। जिससे वहां भर्ती मरीज और उनके तीमारदार गर्मी में बिलबिला गए। महिलाएं बच्चों को लेकर बाहर निकल आईं।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में मंगलवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे केबल फुंक गया। जिससे अस्पताल के पीएनसी वार्ड (प्रसव के बाद महिलाओं को रखे जाने) वार्ड की बिजली गुल गई है। उमस के कारण वार्ड में भर्ती 12 जच्चा और बच्चा का गर्मी में बुरा हाल हो गया। मरीज वार्ड के बाहर निकलने के लिए मजबूर हो गए। तीमारदार अस्पताल के बाहर निकल गए। कर्मचारियों ने केबल बदलकर करीब एक घंटे बाद वार्ड की बिजली चालू की। सीएमएस डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि केबल में आग लगने के कारण वार्ड की बिजली चली गई थी। केबल बदलवाकर बिजली चालू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed