फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   panchayat mein bhide log

पंचायत में भिड़े ससुराल व मायके पक्ष, पांच घायल

Mon, 21 Oct 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
panchayat mein bhide log
पंचायत में भिड़े ससुराल और मायके पक्ष के लोग, पांच घायल
विज्ञापन

बागपत। शहर के गायत्रीपुरम मोहल्ले में विवाहिता को ससुराल भेजने को लेकर दोनों पक्षों की पंचायत हुई। इसमें ससुराल और मायके पक्ष में किसी बात को लेकर संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के महिला समेत पांच लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। पांच-छह लोगों को हिरासत में लिया है। अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

गायत्रीपुरम निवासी नसीम ने अपनी पुत्री शबनम की शादी दो साल पहले शामली जिले के कांधला निवासी तैय्यब के साथ की थी। दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर एक माह पहले ससुराल वालों ने रात में विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया था। तभी से विवाहिता अपने मायके में रह रही थी। रविवार को सामाजिक तौर पर दोनों पक्षों में सुलह कराने के लिए पंचायत हुई। ससुराल पक्ष से पति समेत आठ लोग पंचायत में पहुंचे। निर्णय लिया गया कि महिला अपने पति के साथ ससुराल जाएगी। इसी समय पति ने कुछ देर पत्नी से अकेले में बात करने की इजाजत मांगी। पंचायत ने दोनों को एक कमरे में बात करने के लिए भेज दिया। आरोप है कि कमरे के अंदर पति ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर महिला का भाई वसीम व पिता नसीब पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद मायके वालों ने ससुराल वालों पर हमला बोल दिया। ससुराल पक्ष से इकबाल व शमशाद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। दोनों पक्षों के पांच-छह लोगों को हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed