फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Panchayat against inter-caste marriage

अंतरजातीय विवाह के विरोध में पंचायत

Sun, 19 Jan 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Panchayat against inter-caste marriage
अंतर्जातीय विवाह के विरोध में पंचायत
विज्ञापन

दोघट। थाना क्षेत्र के एक गांव में अंतर्जातीय रिश्ता तय करने के विरोध में पंचायत हुई। समाज की बात न मानने पर 28 जनवरी को फिर से पंचायत बुलाने की बात कहते हुए गांव में बारात नहीं आने देने की चेतावनी दी गई।

दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने सोनीपत में अपनी लड़की का रिश्ता तय किया है। इसकी जानकारी गांव वालों को लगी तो रविवार को गांव में लेकर पंचायत हुई। पंचायत में समाज के लोग बुलाए गए। बताया गया कि उक्त व्यक्ति ने झूठ बोलकर सोनीपत में अपनी बिरादरी छिपाकर दूसरीं बिरादरी में लड़की का रिश्ता तय किया है, जो गलत है। इसे यह रिश्ता खत्म करना होगा। लेकिन लड़की पक्ष इस बात पर सहमत नहीं हुआ तो पंचायत ने एलान किया कि यदि यह रिश्ता न तोड़ा गया तो गांव में 28 जनवरी को फिर पंचायत बुलाई जायेगी। इसके साथ ही गांव में बारात नहीं आने देने की भी चेतावनी दी गई। इस संबंध में एसओ दोघट रमेश सिद्धू का कहना है कि इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। मामले की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed