{"_id":"655dedd827983b1cf305d2a9","slug":"panch-kalyanak-mahotsav-ends-with-moksha-kalyanak-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-4146-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मोक्ष कल्याणक के साथ पंच कल्याणक महोत्सव का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मोक्ष कल्याणक के साथ पंच कल्याणक महोत्सव का समापन
विज्ञापन
-108 जिन प्रतिमाएं हुई चैत्य वृक्ष पर विराजमान, बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
फोटो संख्या 2
बड़ौत। आचार्य विशुद्ध सागर महाराज संसघ 27 मुनिराजों के सानिध्य, बड़ौत दिगंबर जैन समाज समिति के तत्वावधान में चल रहे छह दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव का बुधवार को समापन हो गया। इस अवसर पर आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक भी मनाया गया। समापन के साथ तीर्थकर भगवान की 108 रत्न प्रतिमाओं को महावीर स्वामी दिगंबर जैन छोटा मन्दिर में विराजमान किया गया।
आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के सानिध्य में आदिनाथ भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजन, दस भक्ति पाठ, मोक्ष गमन, निर्वाण कल्याणक की पूजा हुई। साथ ही विश्व शांति महायज्ञ में आहुति दी गईं। आचार्य के सानिध्य में भगवान आदिनाथ को कैलाश पर्वत पर निर्वाण प्राप्ति, अग्नि कुमार देवों द्वारा अग्नि प्रज्ज्वलित कर नख व केश विसर्जन की क्रियाएं संपन्न की गईं। महोत्सव में सौधर्म इन्द्र राजकुमार जैन, कुबेर इंद्र अंकुर जैन, यज्ञनायक अशोक जैन, ईशान इंद्र मनोज जैन, सानत इंद्र विपुल जैन, महेंद्र इंद्र सौरभ जैन उपस्थित रहे। संगीतकार रामकुमार दोराहा ने मोक्ष कल्याणक के अवसर पर सुंदर भजन प्रस्तुत किए। आचार्य के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य मनोज जैन के परिवार को प्राप्त हुआ। इसके बाद भक्ति भाव से आदिनाथ भगवान और चौबीस तीर्थांकर भगवान की 108 रत्न प्रतिमाओं को रथ, पालकी और सिर पर विराजमान करके श्रद्धालु रथयात्रा के साथ दिगंबर जैन कॉलेज सी फील्ड से श्री महावीर स्वामी दिगंबर जैन छोटा मन्दिर पहुंचे। रथ के सारथी प्रमोद जैन सराफ, कुबेर आलोक सराफ और गौरव जैन सुम्मी, खवासी अशोक जैन गौरव जैन बने। आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य और पंडित श्रेयांस जैन और पंडित हंसमुख जैन के निर्देशन में मंत्रोच्चार के मध्य जिनेंद्र भगवान की 108 जिन प्रतिमाओं को चैत्य वृक्ष पर विराजमान किया गया। इसका सौभाग्य चैत्यवृक्ष प्रदाता नरेश चंद, राकेश जैन, चैत्यवृक्ष भवन प्रदाता धीरज जैन, सुखमाल जैन, चैत्यवृक्ष वेदी प्रदाता अजय जैन सराफ और विधिनायक प्रतिमा दातार वीरेंद्र कुमार, विपुल जैन सराफ को प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बड़ौत दिगंबर जैन समाज समिति के अध्यक्ष प्रवीण जैन, मुख्य संयोजक अतुल जैन, सुनील जैन, सतीश सर्राफ, आनंद जैन, प्रमोद जैन, सतीश जैन, हर्षित जैन, दिनेश जैन, पंकज जैन, धनेंद्र जैन, वकील चंद जैन आदि का योगदान रहा।