फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Palki Prabhavana Yatra taken out with pomp

खेकड़ा मे धूमधाम से निकाली गई भगवान शांतिनाथ की पालकी प्रभावना यात्रा, भक्ति भजनो पर श्रद्वालुओ ने किया जमकर नृत्य

Mon, 30 May 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Palki Prabhavana Yatra taken out with pomp
पालकी यात्रा मे नृत्य करते श्रद्वालु - फोटो : KAHKRA
खेेकड़ा (बागपत)। नगर में भगवान शांतिनाथ के जन्म, तप, और निर्वाण कल्याणक के अवसर पर लड्डू चढ़ाया गया। भगवान शांतिनाथ की भव्य पालकी प्रभावना यात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ को समर्पित भक्ति भजनों पर जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला अहिरान स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को भगवान शांतिनाथ का जन्म, तप और निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया। सुबह छह बजे भगवान शांतिनाथ का अभिषेक, पूजन किया गया। इसके बाद निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। प्रभु को पालना झुलाया गया। इसके बाद नगर में पालकी प्रभावना यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा मंदिर जी से शुरू होकर मोहल्ला अहिरान, छोटा बाजार, बड़ा बाजार, पुलिस चौकी चौराहा, जैन कॉलेज रोड पर भ्रमण करके भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। वहां प्रभु का प्रक्षाल और पूजन किया गया। इसके बाद यात्रा वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

बैंड-बाजों, भजन कीर्तन मंडलियों के साथ निकाली गई पालकी यात्रा में महिला, पुरुष श्रद्धालुओं ने श्रीजी को समर्पित मनमोहक भजनों पर नृत्य कर धर्म लाभ उठाया। मंदिर में शनिवार शाम आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरपर्सन संगीता धामा ने भगवान की आरती करके भक्तिमय संगीत के साथ पालना भी झुलाया। पालकी यात्रा में किशनचंद जैन, महेश जैन, सुरेंद्र जैन, जिनेश जैन, राजेंद्र जैन, मनोज, राकेश, जनेश्वर दयाल, अंकुश, अंकित, मोहित, आकाश, संजीव, नितिन, अभषेक जैन, राजेश जैन, विशेष जैन, ओमप्रकाश जैन आदि श्रद्धालु शामिल रहे।

पालकी यात्रा मे भगवान शान्तिनाथ की पूजा अर्चना करते श्रद्वालु

पालकी यात्रा मे भगवान शान्तिनाथ की पूजा अर्चना करते श्रद्वालु- फोटो : KAHKRA

खेकड़ा मे निकाली गई भगवान शान्तिनाथ की पालकी यात्रा मे शामिल श्रद्वालु

खेकड़ा मे निकाली गई भगवान शान्तिनाथ की पालकी यात्रा मे शामिल श्रद्वालु- फोटो : KAHKRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed