फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   paldi mein aag se ganne ki fasal jali

पलड़ी में आग से गन्ने की फसल जली

Sat, 12 Oct 2019 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
paldi mein aag se ganne ki fasal jali
पलड़ी में आग से गन्ने की फसल जली, लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

दोघट। पलड़ी गांव के जंगल में हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से गन्ने की फसल में आग लग गई। दो किसानों की 12 बीघा गन्ने की फसल जली है। नाराज किसानों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की।

पलड़ी गांव निवासी किसान धर्म सिंह व मुकेश के खेतों के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। लाइन के तार जर्जर हाल में है। शुक्रवार को लाइन का तार टूटकर नीचे खड़ी गन्ने की फसल में गिर गया। तार से उठी चिंगारी से फसल ने आग पकड़ ली। आग की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों किसानों की 12 बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी। किसानों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि विद्युत लाइन लगभग 60 वर्ष पुरानी है। तार जर्जर होने के कारण आए दिन तार टूटकर गिरते रहते है। किसानों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। किसानों ने जली फसल के मुआवजे की मांग की है। इस मौके पर शिवकुमार चौधरी, रामकरण, राजू, रामभजन, सतवीर, सुरेश, नरेश, विनोद, सुशीला, निर्मला, बबीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed