{"_id":"62efffe62648b67abd6e1bbc","slug":"padyatra-taken-out-in-protest-against-agneepath-and-inflation-baghpat-news-mrt6002804150","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ और महंगाई के विरोध में निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ और महंगाई के विरोध में निकाली पदयात्रा
विज्ञापन
बागपत में पदयात्रा के दौरान नारेबाजी करते आप कार्यकर्ता
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अग्निपथ योजना, महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। बड़ौत के पीएन शर्मा पार्क से शुरू हुई पदयात्रा बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर संपन्न हुई। जहां शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
बड़ौत के पीएन शर्मा पार्क में रविवार सुबह आम आदमी पार्टी के पश्चिमी प्रांत के अध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका के नेतृत्व में पदाधिकारी एकत्रित हुए। उन्होंने अग्निपथ योजना के विरोध में नारेबाजी की। पदयात्रा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से होते हुए बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पहुंचे। जहां उन्होंने अग्निपथ योजना, बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर आक्रोश प्रकट किया। सोमेंद्र ढाका ने कहा कि अग्निपथ योजना में युवाओं का भविष्य उज्ज्वल नहीं है। सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं का मनोबल गिर रहा है।
उन्होंने कहा कि इसके विरोध में आम आदमी पार्टी ने पदयात्रा निकालकर केंद्र सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी है। पार्टी युवाओं के भविष्य के लिए आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। पदयात्रा में जिलाध्यक्ष ओमबीर सिंह, अजीत सिंह, अमित तोमर, विवेक चौधरी, नवीन चौधरी, सचिन तोमर, अजीत तोमर, ब्रहमसिंह, नौशाद, अंकुश, अरविंद, भूपेंद्र समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस ने पदयात्रा रोकने की कोशिश की
अग्निपथ योजना के विरोध में बड़ौत से शुरू हुई आम आदमी पार्टी की पदयात्रा को पुलिस ने पहले बड़ौत में रोकने की कोशिश की। इसके बाद सरूरपुरकलां में भी रोकने की कोशिश की गई, लेकिन पदयात्रा जारी रही। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पदयात्रा का ट्योढ़ी, खेड़की, सरूरपुरकलां, निवाड़ा गांव में ग्रामीणों ने स्वागत किया। उधर पदयात्रा के दौरान दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।