{"_id":"6176f37c3a90a4186c565f5d","slug":"paddy-and-vegetable-crops-ruined-by-rain-and-hail-baghpat-news-mrt5622613185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश व ओलावृष्टि से खेतों में धान व सब्जी की फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश व ओलावृष्टि से खेतों में धान व सब्जी की फसल बर्बाद
विज्ञापन
दतनगर गांव में ओलावृष्टि व बारिश के कारण नष्ट हुई धान की फसल को दिखाते किसान
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालैनी (बागपत)। बारिश ने पिछले सप्ताह धान व सब्जी की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया। वहीं, अब बालैनी क्षेत्र में रविवार को बारिश व ओलावृष्टि से धान के साथ सब्जी की फसल बर्बाद हो गई हैं। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
जिले में अभी धान की करीब पचास प्रतिशत फसल खेतों में खड़ी है। वहीं, काफी संख्या में किसान धान की कटाई में लगे हैं। पिछले सप्ताह बारिश ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया था। वहीं, अब रविवार को बालैनी क्षेत्र में बारिश व ओलावृष्टि से धान व सब्जी की फसलें बर्बाद हो गई हैं। दत्तनगर के किसान मलखान, जीवन, लोकेश, अमित, प्रमोद, अजय ने बताया के बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हो गया है। जिससे किसान बर्बाद हो गए हैं। अभी खेतों में धान की फसल काफी खड़ी हैं। जिसमें बारिश का पानी भर गया है। जिससे उसे समेटना भी मुश्किल है। किसानों ने सरकार से मुआवजा देने की मांग की है। इनके अतिरिक्त डौलचा, बालैनी, हबीबपुर नंगला गांव में भी किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं।
50 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ
किसानों के अनुसार धान की फसल में बारिश व ओलावृष्टि से पचास प्रतिशत तक का नुकसान हो गया है। यदि एक बीघा में चार क्विंटल धान निकलती तो उसमें अब केवल दो क्विंटल की निकलेगी। जबकि खेत में कटाई करके छोड़ी गई फसल में धान में गलाव भी शुरू हो गया है। वहीं खीरा, लोकी, तोरई, सीताफल सब्जियां पूरी तरह से खराब हो गईं। भिंडी की फसल पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन
फसलों का सर्वे कराया जा रहा
एडीएम अमित कुमार ने बताया कि बारिश से खराब हुई फसलों का सर्वे कराया जा रहा है। जिसके बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी और वहां से मुआवजे को लेकर फैसला लिया जाएगा।