फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Oxygen plant started at Khekra CHC

खेकड़ा सीएचसी पर शुरू हुआ आक्सीजन प्लांट, सीएमओ ने किया निरीक्षण

Thu, 16 Sep 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant started at Khekra CHC
खेकड़ा सीएचसी पर आक्सीजन प्लांट शुरू
विज्ञापन

खेकड़ा। सीएचसी परिसर में आक्सीजन प्लांट शुरू हो गया है। सीएमओ ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण कर सीएचसी प्रभारी को प्लांट की पाइप लाइन के शेष कार्य को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।

सीएचसी को मार्च 2020 में कोविड अस्पताल में बदल दिया था। कोरोना तीसरी लहर और अधिक मारक होने की आशंका ने स्वास्थ्य विभाग को अग्रिम तैयारी के लिए विवश कर दिया। बीती 21 जून को करीब 50 लाख की लागत से आक्सीजन प्लांट के लिए भूमि पूजन हुआ था। यहां विधायक योगेश धामा, केपी मलिक और सहेंद्र सिंह शामिल रहे थे। कंपनी मैकेनिकों ने बृहस्पतिवार को प्लांट चालू कर दिया। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने सीएचसी पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ. ताहिर को प्लांट की पाइप लाइन आदि के शेष बचे कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। यहां डॉ. सतीश कुमार, फार्मासिस्ट धर्मेंद्र कुमार, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed