फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Oxygen plant ready in district hospital

जिला अस्पताल में ऑक्सीजन का प्लांट तैयार

Tue, 13 Jul 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant ready in district hospital
बागपत। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो गया है। अब पाइपलाइन बिछाने की तैयारी शुरू हो गई है। पीकू सेंटर पर दस वेंटीलेटर की व्यवस्था करा दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए खतरनाक बताई जा रही है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो गया है, जबकि खेकड़ा सीएचसी व सरूरपुर सीएचसी पर प्लांट तैयार कराए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में पीकू वार्ड तैयार किया जा रहा है। विभाग की ओर से प्लांट से पीकू वार्ड के लिए ऑक्सीजन की लाइन बिछाई जा रही है। पीकू सेंटर पर दस वेंटीलेटर की व्यवस्था की गई है। शासन स्तर से अन्य उपकरण मिलने पर अन्य व्यवस्थाएं की जाएगी। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि तीसरी लहर से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो चुका है। ऑक्सीजन पाइपलाइन बिछाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सेंटर पर फिलहाल दस वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

खेकड़ा व सरूरपुर में भी कराए जा रहे तैयार
तीसरी लहर के मद्देनजर खेकड़ा व सरूरपुर सीएचसी पर भी ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। जल्द ही इनका निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके अलावा बड़ौत के प्राइवेट हॉस्पिटल मेडिसिटी में ऑक्सीजन प्लांट पिछले माह बनकर तैयार हो गया था। स्वास्थ्य विभाग ने 50 और उससे ऊपर बेड क्षमता वाले सभी अस्पतालों को ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं। 15 दिन में निर्माण शुरू नहीं करने वाले अस्पतालों के खिलाफ लाइसेंस निरस्त की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed