{"_id":"66369f32169ec8123603d0b7","slug":"outline-of-changes-in-master-plan-ready-will-be-approved-after-elections-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-112676-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: महायोजना में बदलाव की रूपरेखा तैयार, चुनाव बाद लगेगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: महायोजना में बदलाव की रूपरेखा तैयार, चुनाव बाद लगेगी मुहर
Sun, 05 May 2024 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 05 May 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
बागपत। विकास प्राधिकरण की महायोजना 2031 में बदलाव की रूपरेखा तैयार हो गई। जिसपर चुनाव बाद मुहर लगने की उम्मीद है। क्योंकि पिछले डेढ़ साल से महायोजना बदलाव के भंवर में फंसी हुई है। मगर शासन से जिस तरह से बदलाव के लिए निर्देश दिए गए थे, उसके आधार पर काम पूरा हो चुका है। इस पर मुहर लगने के बाद लटकी नक्शों की फाइल आगे बढ़ेगी और यहां विकास का पहिया घूम सकेगा।
बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण ने महायोजना-2031 का जून 2022 में ड्राफ्ट तैयार किया था। इसपर अगस्त 2022 के आखिर तक आपत्तियां व सुझाव मांगे गए थे। इसको लेकर 568 आपत्तियां मिली थी। जिन पर तभी सुनवाई करके निस्तारण कर दिया था। उसके बाद भी महायोजना आगे नहीं बढ़ सकी और उसमें सुझाव व आपत्तियों के आधार पर बदलाव किया गया। इसके बाद महायोजना का फाइनल ड्राफ्ट 26 सितंबर 2023 को मेरठ में कमिश्नर के सामने रखा गया। जिसको मंजूरी जरूर मिल गई, लेकिन उसमें औद्योगिक क्षेत्र बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। इस तरह वहां से महायोजना में बदलाव करते हुए औद्योगिक क्षेत्र को खेकड़ा की तरफ बढ़ा दिया गया और उसे शासन में भेजा गया। मगर शासन स्तर की समिति ने उसमें सार्वजनिक परिवहन और खेल गतिविधियों का क्षेत्र बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ाने के लिए कहा गया था। जिसकी रूपरेखा तैयार कर दी गई है। अब चुनाव बाद दोबारा से महायोजना को समिति के सामने रखा जाएगा और उस पर मुहर लगने की उम्मीद है।
महायोजना मंजूर होने के बाद घूमेगा विकास का पहिया
महायोजना के कारण यहां काफी नक्शे पास नहीं हो रहे हैं। जिनमें उद्योग के साथ ही बड़े प्रतिष्ठानों के नक्शे शामिल हैं। यहां उद्योग लगाने व विस्तार करने के लिए 53 उद्यमी पूरी तरह से तैयार है, जिनमें कई के नक्शे की फाइल महायोजना के कारण अटकी हैं। अगर महायोजना पर जल्द मुहर लग जाती है तो इनके नक्शे उसके आधार पर मंजूर हो जाएंगे और यहां विकास का पहिया घूमता दिखाई देगा।
विज्ञापन
--
चुनाव बाद ही महायोजना को शासन की समिति के सामने रखा जाएगा। क्योंकि वहां से मिले निर्देशों के आधार पर काम हो चुका है। समिति की मुहर लगते ही महायोजना की अधिसूचना जारी होगी और यह सभी प्रक्रिया चुनाव बाद होगी। पंकज वर्मा, एडीएम