{"_id":"61c2222a9250a050526c3fdd","slug":"our-courtyard-celebrated-our-children-baghpat-news-mrt5699898137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक शिक्षा की ओर से मनाया गया हमारा आंगन हमारे बच्चें उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक शिक्षा की ओर से मनाया गया हमारा आंगन हमारे बच्चें उत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/छपरौली। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को बीआरसी पर हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में निपुण भारत एवं राज्य शिक्षा नीति के परिप्रेक्ष्य में प्री प्राइमरी शिक्षा एवं बुनियादी शिक्षा के उद्देश्यों को विस्तारपूर्वक बताया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति व बुनियादी शिक्षा के उद्देश्यों की जानकारी दी गई।
नगर की बीआरसी पर कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए राघवेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। यहां निपुण भारत अंतर्गत बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बाल वाटिका तीन से छह आयु वर्ग के लिए प्रारंभिक साक्षरता एवं संख्यात्मक कौशल विकसित करने के लक्ष्य, प्री प्राइमरी में राज्य सरकार के प्रयास बाल सेवा शिक्षा एवं पुष्टाहार विभाग और आंगनबाड़ी केंद्र में नियमित कक्षाओं का संचालन विषय पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त बच्चों को पाठ्य पुस्तक सामग्री, पुस्तकों का संग्रह और बुनियादी शिक्षा में सफल बनाने पर चर्चा हुई। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी अजय कुमार, डीसी राजपाल जैन्थ, धर्मेंद्र यादव व शिक्षक मौजूद रहे। उधर, छपरौली में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रवक्ता डाइट सपना व खंड शिक्षा अधिकारी सूरज कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में सुमित विश्नोई, संदीप मलिक, मोहन कुमार, संजीव कौशिक, बबीता तोमर, बेबी रानी एवं रीता कौशिक समेत अन्य मौजूद रहे।
बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे
खेकड़ा। ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में हमारा आंगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी प्रियंका शर्मा और प्रभारी सीडीपीओ अलका शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। विद्यार्थियों के प्रवेश व गुणवत्ता परक शिक्षा उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी। जिससे भविष्य में परिषदीय शिक्षा को कांवेंट की तरह अगली कतार में खड़ा किया जाए। हमारा आंगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम से नवप्रवेशी बच्चों की संख्या को बढ़ाए जाने में मदद मिलेगी। इस दौरान डॉयट मेंटर आकांक्षा आर्या, रीनू भाटी, दीपा रानी, डीसी प्रशिक्षक राजपाल जयंत, भूपेन्द्र तोमर, तपेश्वर शर्मा, श्याम सिंह, शिक्षक हरेंद्र, सुमित कुमार, प्रदीप कुमार, वंदना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा रानी, क्षमा रानी, पंकज, ब्रिजेश कुमार, ममता, पूजा, कविता आदि मौजूद रहे।