फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Others who have benefited from schemes in the animal husbandry department will also be questioned.

Baghpat News: पशु पालन विभाग में योजनाओं का लाभ लेने वाले अन्य से भी होगी पूछताछ

Sun, 18 Jan 2026 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Others who have benefited from schemes in the animal husbandry department will also be questioned.
बागपत। पशुपालक सतीश कुमार निवासी बरनावा से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़े गए पशुपालन विभाग के कनिष्ठ सहायक अश्वनी कुमार को शनिवार को मेरठ के एंटी करप्शन न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। इसमें पशुपालन विभाग में संचालित योजनाओं का लाभ लेने वाले अन्य लाभार्थियों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

बरनावा गांव निवासी पशुपालक सतीश कुमार की शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने शुक्रवार को विकास भवन की कैंटीन से पशुपालन विभाग के कनिष्ठ सहायक को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। सतीश कुमार ने बताया कि बकरी पालन योजना में चयन होने पर मिलने वाला लाभ देने के बहाने कनिष्ठ सहायक पांच हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। इसमें एंटी करप्शन टीम के प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बागपत कोतवाली में कनिष्ठ सहायक अश्वनी कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। कनिष्ठ सहायक की गिरफ्तारी होने के बाद अन्य लाभार्थियों से भी वसूली होने का शक गहरा गया है। इसके चलते अफसरों से दूसरे लाभार्थियों से पूछताछ करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस मामले में जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि आरोपी कनिष्ठ सहायक ब्रजेश कुमार को एंटी करप्शन न्यायालय मेरठ में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed