फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Other community peoples entered house and attacked with sharp weapons and three injured including woman

Baghpat : विशेष समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से किया हमला, महिला समेत तीन लोग घायल

Thu, 11 Jan 2024 09:01 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Jan 2024 09:01 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत में विशेष समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला किया। हमले में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Other community peoples entered house and attacked with sharp weapons and three injured including woman
हमले में घायल हुआ युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में बड़ौत के वाजिदपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह दुकान से सामान न देने पर विशेष समुदाय के लोगों ने एक मकान में घुसकर परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला किया, जिसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। इसमें एक को सीएचसी से गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, दो अलग-अलग समुदाय से मामला जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन


वाजिदपुर गांव में सुनीता पत्नी रमेश की परचून की दुकान है। सुबह विशेष समुदाय के कुछ युवक दुकान पर सामान लेने गए तो दुकान बंद मिली। इस पर विशेष समुदाय के लोग घर पर पहुंच गए और दुकान से सामान देने के लिए कहने लगे, लेकिन सुनीता ने काम ज्यादा होने की वजह से थोड़ी देर रुकने के लिए कहा। इससे बात से गुस्साए विशेष समुदाय के लोगों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से सुनीता पर हमला कर दिया। शोर सुनकर सुनीता का बेटा हिमांशु शर्मा व भतीजा अमन शर्मा वहां पर पहुंचे तो उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। 

विज्ञापन

इस दौरान किसी तरह सुनीता ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग निकले। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में हिमांशु शर्मा को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने कोतवाली में कल्लू, जाहिर, उस्मान व मंजूर के खिलाफ जानलेवा हमला किए जाने को लेकर तहरीर दी। वहीं, दो अलग-अलग समुदाय से मामला जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: कांग्रेस ने मेरठ से किया चुनावी शंखनाद, इमरान मसूद बोले- राम हमारे आराध्य, हम सब राम के वंशज

पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा। - संजय कुमार शर्मा इंस्पेक्टर बड़ौत

यह भी पढ़ें: 
Shamli News: ISI एजेंट कलीम का भाई तहसीम गिरफ्तार, फरार सदस्यों की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed