फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Organized blood donation camps on Prime Minister's birthday

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर लगाए

Sun, 18 Sep 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Organized blood donation camps on Prime Minister's birthday
अग्रवाल मंडी टटीरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : BAGHPAT
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर लगाए
विज्ञापन

बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिवस पर शनिवार को रक्तदान शिविर लगाए गए और अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए गए। स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिवस मनाया।
टटीरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा ने रक्तदान महोत्सव के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ जिलाध्यक्ष सूरजपाल ने फीता काटकर किया। शिविर में जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, प्रदीप बली, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शशांक मलिक समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान किसान मोर्चा देहात मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला, प्रवेश, निखिल मुंडेल, राहुल मेवला, ओमबीर धामा, आशीष त्यागी, हर्ष दीक्षित समेत अन्य मौजूद रहे। काठा गांव के एनएस पब्लिक स्कूल में प्रबंधक आनंद कुुमार ने छात्र छात्राओं व शिक्षकों के साथ मिलकर केक काटा और प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पवन चौधरी, संतोष देवी, प्रदीप कुुमार, श्याम रतन, सुबोध कुमार, लोकेंद्र, प्रवीण, अरशद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, फूलवती इंस्टीट्यूट ऑफ ला में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर कॉलेज के सचिव विशाल चौधरी और एडवोकेट दीपक शर्मा ने छात्र-छात्राओं व स्टाफ के साथ केक काट कर मनाया। इस अवसर पर एडवोकेट गजेंद्र सिंह, पवन कुमार, पं. सुनील दत्त शर्मा, ज्योति रावत, पुष्कर, राममेहर आदि मौजूद रहे। उधर, सर्व समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष व भाजपा नेता दीपक शर्मा व विशाल चौधरी ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को बिस्कुट व फल, जूस वितरित किया। इस दौरान संदीप शर्मा, राधेश्याम शर्मा, विशाल चौधरी, मनोज, उत्तम तिवारी, प्रदीप शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
224 ने लगवाई बूस्टर डोज
लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी और आर्य समाज की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित टीकाकरण शिविर का शुभारंभ चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर 224 लोगों को कोरोनारोधी पहली व दूसरी डोज व बूस्टर डोज लगाई गई। जहां अभिमन्यु गुप्ता ने अधिक से अधिक लोगों से बूस्टर डोज लगवाने की अपील की। इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान सुरेश जिंदल, आर्य भूषण आर्य, पंकज गुप्ता, हेमकांत आर्य, अतुल जिंदल, मनोज मित्तल, एएनएम प्रीति व शालू मौजूद रहे। संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बागपत के जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान करते ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बागपत के जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान करते ?- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed