फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Order to present three including SI in court

सिपाही की मौत के मामले में एसआई समेत तीनों को कोर्ट में पेश कराने के आदेश

Wed, 22 Sep 2021 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Order to present three including SI in court
बागपत। टीकरी चौकी पर सिपाही प्रवीण की मौत के मामले में एसआई, सिपाही व रसोइया कोर्ट में पेश नहीं हो रहे हैं। जिस पर कोर्ट ने सख्ती दिखाई है और समन जारी कर एसपी को तीनों को कोर्ट में पेश कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कस्बा टीकरी चौकी पर 31 अक्टूबर 2019 को सिपाही प्रवीण कुमार की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हुई थी। पुलिस अधिकारियों ने घटना को आत्महत्या माना था तो परिजनों ने हत्या होने की बात कही थी। इस मामले में कोर्ट ने एसआई भगवत सिंह, सिपाही सत्यप्रकाश शर्मा व रसोइया पदमावती के समन जारी करके तलब किया हुआ है। पीड़ित पक्ष के वकील सतेंद्र दांघड़ का कहना है कि समन जारी होने के बावजूद तीनों में कोई भी मंगलवार को कोर्ट में पेश नहीं हुए। वहीं, आरोप है कि इस मामले में सिपाही के परिजनों पर दबाव बनाने के लिए धमकी दी जा रही है। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट एडीजे शैलेंद्र पांडेय की अदालत ने एसपी को पत्र लिखकर अवगत कराया कि इस केस में कई बार समन भेजे गए। इसके बावजूद समन तामील नहीं कराए जा रहे हैं। इस तरह से कोर्ट के आदेश की अवहेलना की जा रही है। इस मामले में कोर्ट ने एसपी से कहा कि तीनों को समन तामील कराए जाएं और अभी तक जिन कर्मियों की लापरवाही रही है, उन पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed