{"_id":"595160784f1c1b1e198b4695","slug":"or-allah-aman-baksh-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"या अल्लाह... मुल्क में अमन बख्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
या अल्लाह... मुल्क में अमन बख्श
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा के ईदगाह में ईद की नमाज अदा करते अकीदतमंद।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद-उल-फितर का त्योहार भाईचारे के साथ मनाया गया। ईद की खुशियां महकी। नमाज में अमन और भाईचारे के लिए दुआएं की गई। शहर काजी हबीबुर्रहमान ने आपसी भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया। इस मौके पर त्योहार को एक साथ मिलकर मनाने के लिए प्रेरित किया।
सोमवार सुबह से ही ईदगाहों पर नमाजियों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई थी। सवा आठ बजे ईद की नमाज पढ़ी गई। मुस्लिम अकीदतमंदों ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। शहर काजी हबीबुर्रहमान ने नमाज अदा कराई। उसके बाद तकरीर में फरमाया कि अल्लाह की बारगाह में गुनाहों को माफी मिलती है। रमजान माह में रहमत और बरकत बरसती है।
उन्होंने अकीदतमंदों से नेकी के रास्ते पर चलने का आह्वान किया। आपसी भाईचारा बनाए रखे और जिससे मुल्क में अमन चैन कायम हो सके। जो अपने मुल्क का नहीं हो सकता है उस पर अल्लाह कभी पनाह नहीं देते हैं।
विज्ञापन
डीएम भवानी सिंह खंगारौत, एएसपी अजय कुमार सिंह, एसडीएम विवेक कुमार यादव और पालिकाध्यक्ष रोजुद्दीन एडवोकेट समेत अन्य लोगों ने ईदगाह पर पहुंचकर लोगों को मुबारकबाद दी। डीएम ने कहा हमें मुल्क का हर त्योहार मिलजुलकर मनाने चाहिए। ईद कौमी एकता, भाईचारे का संदेश देती है।
दिन भर चलता रहा दावतों का दौर
खेकड़ा। क्षेत्र में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अकीदतमंदों ने ईदगाह एवं मस्जिदों में नमाज अदा कर अल्लाह से अमन की कामना की और गले लग कर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। इसके बाद दिन भर दावतों का दौर चलता रहा।
प्रात: साढे़ आठ बजे काठा मार्ग स्थित ईदगाह पर मौलवी ने नमाजियों को ईद की नमाज अदा करायी। इसके अलावा छोटा बाजार स्थित जामा मस्जिद, नूर मस्जिद, चांद मस्जिद, सितारा मस्जिद आदि में भी नमाज अदा की गयी।
नमाजियों को उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय, थानाध्यक्ष देवेंद्र विष्ठ, नगर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने ईदगाह पर पहुंचकर मुबारक दी। दिन भर दावतों का दौर चलता रहा। नमाज के दौरान शांति व्यवस्था के लिए व्यापक पुलिस बल मार्गों पर तैनात रहा। वहीं, पेयजल एवं सफाई व्यवस्था के साथ ही नगर पालिका ने मार्गों पर चूना आदि डलवाया।