फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Opposition to the team that arrived to take possession of the land for the corridor

कॉरिडोर के लिए भूमि पर कब्जा लेने पहुंची टीम का विरोध

Fri, 08 Jul 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Opposition to the team that arrived to take possession of the land for the corridor
कंडेरा गांव में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमी कॉरिडोर के निर्माण लिए पहुंची मशीन के आगे खड़े होकर विर? - फोटो : BAGHPAT
कॉरिडोर के लिए भूमि पर कब्जा लेने पहुंची टीम का विरोध
विज्ञापन

रमाला (बागपत)। कंडेरा गांव के जंगल में दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर के लिए भूमि पर कब्जा लेने पहुंची टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। किसानों के विरोध के बावजूद अधिकारियों ने फसल को मजदूरों से कटवाना शुरू किया। जिस पर किसानों ने मजदूरों को खेतों से भगा दिया। किसानों का आरोप है कि उनकी जमीन की सही पैमाइश नही कराई गई है। किसानों ने दोबारा पैमाइश कराने की मांग की है।
कंडेरा गांव की 23 एकड़ जमीन दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर के लिए अधिग्रहीत की गई है। किसान मुआवजा लेकर कब्जा दे रहे हैं। शुक्रवार को कॉरिडोर के निर्माण के लिए भूमि पर कब्जा लेने पहुंची टीम का किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। टीम ने मजूदरों से फसल की कटाई करानी शुरू करा दी, जिस पर किसानों ने फसल काट रहे मजदूरों को दौड़ा दिया। कंडेरा गांव के मोहित, कंवरपाल, राकेश, विकास, सतप्रकाश, ब्रजपाल, समंद्री देवी का कहना था कि कागजों में जितनी जमीन का अधिग्रहण किया गया है, मौके पर उससे ज्यादा जमीन है। किसानों की जमीन की दोबारा पैमाइश कराई जाए और अतिरिक्त जमीन का भी मुआवजा दिलाया जाए।
विज्ञापन

--
साढे पांच बीघा तक ज्यादा है मौके पर जमीन
किसान सतप्रकाश ने बताया कि उसकी साढे़ पांच बीघा जमीन अधिग्रहण की गई है, जबकि तीन बीघा दर्शाया गया है। जिससे किसानों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस बारे में डीएम व एडीएम को लिखित में और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की जा चुकी है। इस मामले में एडीएम अमित कुमार ने तहसीलदार व अन्य अधिकारियों को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद अधिकारी जमीन की पैमाइश किए बिना उनकी फसल उजाड़ रहे हैं। उन्होंने जमीन की फिर से पैमाइश कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन-
तहसीलदार हर्ष चावला का कहना है कि जिन किसानों को जमीन में पैमाइश की समस्या आ रही है, उन किसानों की जमीन की लेखपाल से दोबारा पैमाइश कराई जा चुकी है।
---

कंडेरा गांव में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमी कॉरिडोर के निर्माण लिए पहुंची मशीन के आगे जाते किसान

कंडेरा गांव में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमी कॉरिडोर के निर्माण लिए पहुंची मशीन के आगे जाते किसान- फोटो : BAGHPAT

कंडेरा गांव में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमी कॉरिडोर के निर्माण के लिए कब्जा लेने पहुंचे अधिकारियों

कंडेरा गांव में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमी कॉरिडोर के निर्माण के लिए कब्जा लेने पहुंचे अधिकारियों - फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed