फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Opposition parties are misleading farmers: Goyal

किसानों को भ्रमित कर रहे विपक्षी दल: गोयल

Wed, 10 Feb 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Opposition parties are misleading farmers: Goyal
बड़ौत। उत्तर प्रदेश सहकारी संघ के अध्यक्ष संजीव गोयल सिक्का ने कहा कि सरकार हर वर्ग के हितों का ध्यान में रखकर काम कर रही है। उन्होंने बजट 2021-2022 को जनकल्याणकारी बताया है। विपक्षी दल कृषि कानूनों की आड़ में किसानों को भ्रमित कर रहे है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम रामबाग कालोनी में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के हितों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अलावा अनेकों योजना संचालित कर रखी है। इनका सीधा लाभ किसानों को पहुंच रहा है। कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता किसानों के बीच जाकर किसान बिल के फायदों के बारे में चर्चा कर रहे है। कासगंज की घटना पर कहा कि पिछली सरकारों ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कुछ नहीं किया, अब कार्रवाई हो रही है, तो नतीजे सबके सामने आ रहे है। प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने का देश के प्रधानमंत्री व उप्र के मुखिया योगी आदित्यनाथ का सपना है। अब जनता पुलिस प्रशासन पर भरोसा कर रही है। इस अवसर पर नवीन जैन बब्बल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ. नीरज जैन, सतीश जैन, कल्लू ठेकेदार, जिला मंत्री सचिन जैन, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, मनोज कुमार, चांद, सुधीर कुमार, प्रवीण जैन, राम अवतार गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed