{"_id":"67acf38764d74b899b0d5caf","slug":"operation-of-two-buses-started-on-baraut-kotana-route-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-126362-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बड़ौत-कोताना मार्ग पर शुरू हुआ दो बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बड़ौत-कोताना मार्ग पर शुरू हुआ दो बसों का संचालन
विज्ञापन
बागपत, बड़ौत। बड़ौत-कोताना मार्ग पर बुधवार से दो बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। इससे करीब 15 गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। जहां यात्रियों को पिछले एक माह से बस बंद होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
महाकुंभ में 120 जाने के कारण करीब एक माह से बड़ौत-कोताना मार्ग पर बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। इससे यात्रियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मगर, अब महाकुंभ से 70 बस वापस आ गई है। इनके आने से बुधवार को मार्ग पर दो बसों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है। मार्ग से जुड़े जौनमाना, ढिकाना, लुहारी, बोहला, कोताना, जागोस समेत 15 गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। जहां अभी तक यात्री डग्गामार वाहनों में दोगुना किराया देकर सफर करने को मजबूर थे।
- बसों के बंद होने से यात्रियों को पिछले एक माह से आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बस चलने से अब यात्रियों को सुविधा मिलेगी। - वासु
- सबसे ज्यादा परेशानी विद्यार्थियों को उठानी पड़ रही थी, जो समय पर स्कूल व कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करने के लिए समय पर नहीं पहुंच रहे थे। - कुलदीप
- वर्जन
- महाकुंभ में बस जाने के कारण कुछ रूटों पर बसों की कमी हो गई थी। बसों के वापस आने पर दोबारा से रूटों पर बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। ताकि यात्रियों को परेशानी नहीं हो सकें। - हाकिम सिंह, एआरएम बड़ौत