{"_id":"5f21c0e88ebc3e63b25a09ac","slug":"operation-of-schools-rejuvenation-could-not-be-completed-baghpat-news-mrt493709526","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों के कायाकल्प का पूरा नहीं हो पाया ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों के कायाकल्प का पूरा नहीं हो पाया ऑपरेशन
विज्ञापन
बड़ौत। शासन की प्राथमिकता में शामिल स्कूलों के ऑपरेशन कायाकल्प को जिले में पलीता लग रहा है। कई ग्राम पंचायतें काम में लापरवाही दिखा रही हैं। इसकी शिकायतें डीपीआरओ को मिली हैं। जिस पर डीपीआरओ ने बीडीओ को निर्देशित कर लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने व जल्द काम पूरा कराने को कहा है।
ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों में बाउंड्री वॉल निर्माण, मरम्मत, शौचालय, हैंडपंप, मिट्टी भराव, रसोई निर्माण आदि काम प्राथमिकता से कराने के दिशा निर्देश हैं, लेकिन ग्राम पंचायतें स्कूलों में इस ऑपरेशन के तहत काम कराने में रुचि नहीं दिखा रही। बड़ौत व बिनौली ब्लॉक की एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों की शिकायतें डीपीआरओ को मिली हैं। इस पर डीपीआरओ ने बीडीओ राहुल वर्मा को निर्देशित किया है कि वे प्राथमिकता से स्कूलों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत काम कराएं। लापरवाही बरतने वाले ग्राम सचिव सहित अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति जिले पर भेजें। बीडीओ राहुल वर्मा का कहना है कि जहां-जहां ऑपरेशन कायाकल्प के तहत काम नहीं हुआ है, वहां प्राथमिकता से काम कराने के निर्देश दिए हैं। सभी की रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। जो भी लापरवाह होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह मान ने बताया कि 14 वित्त खत्म हो गया है, अब 15वें वित्त से तेज गति से यह कार्य संपन्न कराया जाएगा।