फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Operation of roadways buses stalled for six hours

छह घंटे ठप रहा रोडवेज बसों का संचालन

Mon, 27 Sep 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Operation of roadways buses stalled for six hours
बड़ौत। संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर जगह-जगह लगाए गए जाम से रोडवेज विभाग को साढे़ छह लाख का नुकसान पहुंचा है। करीब 45 बसे डिपो पर ही खड़ी रही। दिल्ली- सहारनपुर हाईवे सहित बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग व बडौत-शामली मार्ग पर सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन

बड़ौत डिपो के बस स्टेशन प्रभारी नरेंद्र मान ने बताया कि भारत बंद के चलते डिपो पर 45 बसें खड़ी रही। इस कारण लगभग साढे़ छह लाख का नुकसान रोडवेज को पहुंचा है। बताया कि जाम के चलते दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर न तो बागपत की तरफ बसों का संचालन हो पाया और न ही बड़ौत से शामली व मुजफ्फरनगर की तरफ। उधर, स्टेशन मास्टर ओमबीर ने बताया कि भारत बंद के चलते राजस्व को तकरीबन 50 हजार का नुकसान पहुंचा है। बता दें कि भारत बंद के आह्वान के बाद लोगों ने भी जरूरत पड़ने पर घर से निकलना उचित समझा। इस कारण दिल्ली- सहारनपुर हाईवे सहित बड़ौत- मुजफ्फरनगर मार्ग व बड़ौत-शामली मार्ग पर सन्नाटा छाया रहा। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अपने निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। लोगों ने गंतव्य तक पहुंचने के लिए मुख्य मार्ग छोड़ अन्य रास्तों का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed