फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Open the fast of Navratri by worshiping Maa Siddhi Datri

मां सिद्धि दात्री की पूजा अर्चना कर खोले नवरात्र के व्रत

Sun, 10 Apr 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Open the fast of Navratri by worshiping Maa Siddhi Datri
बागपत के खेड़की गांव में प्रसाद ग्रहण करती कन्याएं - फोटो : BAGHPAT
बागपत। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन घरों और मंदिरों में माता के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की गई। महिलाओं ने घरों में पूजन कर माता को भोग लगाया और कन्याओं को भोजन कराकर व्रत खोले। मंदिरों में भंडारा कर प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

बागपत जानकीदास मंदिर के मुख्य पुजारी ज्योतिषाचार्य राजकुमार शास्त्री ने बताया कि रविवार को माता के नौवें स्वरूप देवी सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की गई। माता का यह स्वरूप सभी दिव्य आकांक्षाओं को पूर्ण करने वाला होता है। इस दिन विधिविधान से मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ कर प्रसाद वितरित किया गया। राम नवमी पर पर श्रद्धालुओं ने माता पूजा अर्चना के बाद कन्याओं को भोजन कराकर नवरात्र के व्रत खोले। नगर के मंदिरों में भंडारा कर हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। पक्का घाट मंदिर पर रामनवमी के अवसर पर भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

उधर, खेकड़ा के मोहल्ला मुंडाला में पाठशाला मार्ग स्थित चौधरी हरेंद्र सिंह के आवास पर समाजसेवियों ने भंडारे का आयोजन किया। भगवान राम के जयकार दिन भर गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed