{"_id":"62c086f59caeb61dbb6f4037","slug":"only-the-medicine-available-at-the-district-hospital-and-jan-aushadhi-center-will-be-prescribed-by-the-doctor-baghpat-news-mrt5953928137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल व जन औषधी केंद्र पद उपलब्ध दवा ही लिखेंगे चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल व जन औषधी केंद्र पद उपलब्ध दवा ही लिखेंगे चिकित्सक
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात चिकित्सकों पर प्राइवेट मेडिकल स्टोर की दवाई लिखने पर कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सकों को जिला अस्पताल व जन औषधि केंद्र पर उपलब्ध दवाई ही लिखने के निर्देश दिए हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
जिला व सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों की प्राइवेट मेडिकल स्टोर से दवाई लिखने की शिकायत मिल रही थी। जिससे जिला अस्पताल व सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने के आने वाले लोगों को प्राइवेट मेडिकल स्टोर से दवाई लेने के लिए मजबूर हो रहे थे। बाहर से दवाई लेना मरीजों की जेब पर भारी पड़ रहा था। मरीज काफी समय से चिकित्सकों की शिकायत कर रहे थे। स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों को अस्पताल में उपलब्ध और जन औषधि केंद्रों पर मिलने वाली दवाइयां ही लिखने के निर्देश दिए है।
सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि चिकित्सकों को अस्पताल में उपलब्ध और जन औषधि केंद्र की दवाइयां लिखने के निर्देश दिए है। निर्देशों का पालन न करने पर चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।