{"_id":"5eb9898c8ebc3e905b577704","slug":"only-five-nursing-homes-in-the-district-will-get-treatment-baghpat-news-mrt4813860179","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में सिर्फ पांच नर्सिंग होम में ही मिलेगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में सिर्फ पांच नर्सिंग होम में ही मिलेगा इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सिर्फ पांच नर्सिंग होम में ही मिलेगा इलाज
बागपत। बड़ौत के नर्सिंग होम की लैब का टेक्नीशियन पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। जिले में अब सिर्फ पांच नर्सिंग होम को ही खोलने की अनुमति दी गई है। बिना अनुमति क्लीनिक या नर्सिंग होम संचालन पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह को निगरानी के लिए नोडल अधिकारी बनाया। ।
सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए आईएमए पदाधिकारियों के साथ बातचीत की गई। तय किया गया है कि अब जिले में पांच नर्सिंग होम का संचालन किया जाएगा। इनमें आस्था मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बड़ौत, मेडिटिसी मल्टी स्टेशलिटी हॉस्पिटल बड़ौत, सर्वोदय हॉस्पिटल अग्रवाल मंडी टटीरी, मैनावती हॉस्पिटल गांधी रोड बड़ौत और आरोग्यम हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी नर्सिंग होम सहारनपुर रोड बड़ौत को ही संचालन की अनुमति दी गई है। सीएमओ ने बताया कि बिना अनुमति के नर्सिंग होम या क्लीनिक चलाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह को कार्रवाई के लिए अधिकृत किया।