फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One of the 13 lakh farmers cut trees brought Mafia

वन माफिया किसान के 13 लाख रुपये के पेड़ काट ले गया 

Sat, 04 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 04 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
One of the 13 lakh farmers cut trees brought Mafia
tree cut - फोटो : demo pic
बागपत के बिनौली में वन माफिया माल माजरा गांव के जंगल से बृहस्पतिवार की रात में एक किसान के खेत में लगे 13 लाख रुपये की कीमत के दर्जनों पेड़  काटकर ले गया। शुक्रवार की तड़के पीड़ित किसान को इसकी भनक लगी तो उसने वन अफसरों को फोन पर सूचना दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इस संबंध में पीड़ित किसान ने बिनौली थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


पीड़ित किसान सुभाष पुत्र जयपाल माल माजरा गांव का रहने वाला है। उसने अपने खेत मेें सागौन के दर्जनों पेड़ लगा रखे थे। बृहस्पतिवार की रात्रि में वन माफिया उसके खेत से 13 लाख रुपये की कीमत के नौ पेड़ काट ले गए। शुक्रवार की तड़के सुभाष खेत पहुंचा तो उनकी जानकारी लगी। उसने इसकी सूचना वन अफसरों को दी। आरोप है कि सूचना के घंटों बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण और सुभाष के परिजन मौके पर पहुंचे और वन अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद मेें पीड़ित किसान ने बिनौली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने कहा काश्तकार के निजी पेड़ कटान के मामले मेें विभाग का कोई लेनादेना नहीं है। पुलिस प्रशासन ही कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा वन माफिया पर शिकंजा करने के लिए लगातार क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed