फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One more chance to get e-KYC done

ई-केवाइसी कराने के लिए एक और मौका

Tue, 14 Jun 2022 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
One more chance to get e-KYC done
31 जुलाई तक ई-केवाईसी कराकर योजना का लाभ ले सकते है किसान
विज्ञापन

एक लाख 12 हजार में से केवल 57 हजार 269 किसानों ने ही कराई हैं ई-केवाईसी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ प्रदान करने के लिए शासन ने किसानों को ई-केवाईसी कराने के लिए एक और मौका दिया है। किसान 31 जुलाई तक ई-केवाईसी कराकर योजना का लाभ ले सकते है। जिले में एक लाख 12 हजार पंजीकृत किसानों में से अब तक 57 जिार 269 किसानों ने ही ई-केवाइसी कराई हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत लघु व सीमांत किसानों को साल में छह हजार रुपये दिए जाते है। शासन ने किसानों को सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए थे। जिले में कुल एक लाख 12 हजार कि सान पंजीकृत है, इनमें से अभी तक केवल 57 हजार 269 किसान ही ई-केवाईसी करा पाए है। अब शासन ने किसानों ई-केवाईसी पूर्ण कराने के लिए एक और मौका दिया है। किसान 31 जुलाई तक अपनी ई-केवाईसी पूर्ण करा सकते हैं। ई-केवाईसी पूर्ण न कराने वाले किसानों को योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। उपकृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि ई-केवाईसी कराने की तिथि में बदलाव किया गया है। अब किसान 31 जुलाई तक अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं। ई-केवाईसी न कराने वाले किसानों को योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed