{"_id":"61df0c9b01bba56f801fbc84","slug":"one-lakh-60-thousand-will-be-available-for-nurturing-five-cattle-baraut-news-mrt5730854131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मवेशियों के पालन पोषण के लिए मिलेंगे एक लाख 60 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मवेशियों के पालन पोषण के लिए मिलेंगे एक लाख 60 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में प्रत्येक शुक्रवार को पशु पालन विभाग लगाएगा शिविर
किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसान को दिलाया जाएगा बैंक से लोन
20 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी, शासन के निर्देश पर विभाग ने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसानों को प्रत्येक शुक्रवार को शिविर लगाकर पांच मवेशियों के पालन पोषण के लिए एक लाख 60 हजार का लोन बैंक से दिलाने में पशुपालन विभाग मदद करेगा। इस पर 20 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद पशु पालन विभाग तैयारियों में जुट गया है।
पशुपालन विभाग अब किसानों को पशुपालन के लिए प्रेरित करेगा। इसके लिए पशुपालन विभाग बड़ौत, छपरौली, बिनौली, पिलाना, बागपत व खेकड़ा ब्लाकों के विभिन्न गांवों में रहने वाले किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसानों को एक लाख 60 रुपये का लोन दिलाने का लक्ष्य तय किया है। प्रत्येक शुक्रवार को अलग-अलग ब्लॉकों में कैंप लगाकर क्षेत्रीय पशुपालन विभाग के अधिकारी किसानों से आवेदन ले रहे हैं।
पांच मवेशियों का करना होगा पालन
एक लाख 60 हजार का लोन लेने के बद किसानों को दो गाय और तीन भैंस का पालन करना होगा। टीनशेड के नीचे मवेशियों की गोशाला की फोटो का सत्यापन होने के बाद ही किसानों के खाते में सरकार की ओर से दी जा रही 20 प्रतिशत सब्सिडी की राशि का भुगतान होगा।
विज्ञापन
साढ़े छह हजार किसान क्रेडिट कार्ड धारक
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश चंद्रा ने बताया कि बागपत जनपद में करीब साढ़े छह हजार किसान क्रेडिट कार्ड धारक है। इन सभी से संपर्क कर योजना का प्रभावी क्रियान्वयन करने के लिए आवेदन लिए जा रहे है।
इस संबंध में शासन की ओर से हरी झंडी मिल गई है। शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के प्रचार-प्रसार के लिए पशु चिकित्सकों को निर्देशित किया जा चुका है। - डॉ. रमेश चंद्रा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी