फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One injured in a fight between two real brothers

दो सगे भाइयों में हुई मारपीट में एक घायल, तहरीर दी

Wed, 08 Jul 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
One injured in a fight between two real brothers
दो सगे भाइयों में हुई मारपीट में एक घायल
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। मकान के आंगन में रखा पौधा लगा गमला हटाने को लेकर दो सगे भाइयों में मारपीट हो गई। इस दौरान बडे़ भाई ने छोटे को लात घूसों से हमला कर घायल किया और गमला भी तोड़ दिया। छोटे भाई ने कोतवाली में आरोपी बडे़ के खिलाफ मारपीट करने और गमला तोड़ने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।

बुधवार को सुबह करीब दस बजे खेकड़ा नगर निवासी एक युवक घायल अवस्था में कोतवाली में पहुंचा। वहां उसने दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह और उसका बड़ा भाई दोनों एक ही मकान में रहते हैं। उसने मकान के आंगन में पौधा लगा एक गमला रखा था। बडे़ भाई ने आंगन से गमला हटाने को कहा। गमला न हटाने पर उसने गमले को जमीन पर पटकर कर तोड़ डाला और उसे भी लात घुसों से हमला बोलकर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से बडे़ भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed