फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One has to go through rounds for pension at the last stage of life.

Baghpat News: पेंशन के लिए जिंदगी के आखिरी पड़ाव में काटने पड़ रहे चक्कर

Thu, 09 May 2024 02:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 09 May 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
One has to go through rounds for pension at the last stage of life.
बागपत। जिले में बुजुर्गों की पेंशन सालभर से अटकी हुई है। जिस कारण बुजुर्गों की परेशानी बढ़ गई है और विकास भवन में समाज कल्याण विभाग के कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हो गए हैं। कई बार अफसरों से मिलने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन

जिले में समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित वृ़द्धावस्था पेंशन के 22 हजार 877 लाभार्थी हैं। जिसमें से करीब चार हजार बुजुर्गो की पेंशन जारी नहीं की गई। जो पिछले एक साल से अधिक समय से विकास भवन में चक्कर लगा रहे हैं। पेंशनधारक धर्मपाल, जयपाल, कंवरजहां आदि ने बताया कि पहले केवाईसी कराने के बाद पेंशन आने की बात कहकर वापस भेजा गया, लेकिन अब एनपीसीआई भी कराने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि लंबा समय बीतने के बाद भी पेंशन जारी नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

--------
20 किलोमीटर दूर से लगा दिए कई चक्कर
मेरी मां पनवेश्वरी की वृद्धावस्था पेंशन पिछले दो साल से जारी नहीं की गई। पहले कई बार मेरी मां पेंशन के लिए विकास भवन आई, लेकिन समाधान नहीं कराया गया। अब मैं भी 20 किलोमीटर दूर अपने गांव से चार पांच बार चक्कर लगा चुका हूं, लेकिन पेंशन नहीं भेजी गई। पवन, चमरावल।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
-पिछले 15 महीने से मेरी पेंशन नहीं भेजी गई, जिसके लिए कई बार विकास भवन आ चुका हूं। लेकिन अधिकारियों ने समस्या का समाधान नहीं कराया। अब जल्द पेंशन आने की बात कही। जयपाल, बोढ़ा

------
-वर्जन-
बुजुर्गो की पेंशन की समस्या का समाधान कराया जा रहा है। कुछ बुजुर्गो की केवाईसी और एनपीसीआई नहीं होने के कारण पेंशन नहीं जारी हुई। जल्द ही सभी की केवाईसी और खातों की एनपीसीआई कराकर पेंशन भेज दी जाएगी। रश्मि, जिला समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed