फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One and a half thousand soldiers will be on the road for security in the Bharat Jodo Yatra

Baghpat News: भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा को सड़क पर रहेंगे डेढ़ हजार जवान

Mon, 02 Jan 2023 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
One and a half thousand soldiers will be on the road for security in the Bharat Jodo Yatra
बागपत के मवीकलां गांव में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहु? - फोटो : BAGHPAT
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ के जवान संभालेंगे, व्यवस्था का जायजा लिया
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी और डीएम ने पुलिसकर्मियों को यात्रा के दौरान सुरक्षा के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा के लिए सडक़ पर डेढ़ हजार जवान रहेंगे। इसके लिए बागपत के साथ ही आसपास के कई जिलों से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिसकर्मियों को ड्यूटी को लेकर सोमवार को दिशा निर्देश दिए गए। वहीं, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ के जवान संभालेंगे। जिन्होंने सोमवार को मवीकलां में रिसोर्ट में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।
एसपी नीरज कुमार जादौन व डीएम राजकमल यादव ने सोमवार को पुलिस लाइन में अपने जिले एवं अन्य जिलों से आए पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर निर्देश दिए। एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा को लेकर किसी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। यहां पूरा ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया। उसके अनुसार ही वाहनों को निकाला जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी संदिग्ध दिखाई देता है तो उसको तुरंत पकड़कर पूछताछ की जाए। पुलिसकर्मियों से कहा कि वे ड्यूटी पूरी मुस्तैदी के साथ करेंगे और कोई लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--
सलमान खुर्शीद भी व्यवस्था देखने पहुंचे
मवीकलां में सोमवार देर शाम को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद भी व्यवस्था देखने पहुंचे। जहां राहुल गांधी रात्रि में रहेंगे, उस जगह पर व्यवस्था में कोई कमी नहीं हो। इस बाबत भी नेताओं से बातचीत की और अन्य नेताओं के लिए भी व्यवस्था बेहतर करने के लिए कहा।

बागपत के मवीकलां गांव में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहु?

बागपत के मवीकलां गांव में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहु?- फोटो : BAGHPAT

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ठहरने के लिए पंडाल में सर्दी से बचाव के लिए की गई व्यवस्था

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ठहरने के लिए पंडाल में सर्दी से बचाव के लिए की गई व्यवस्था- फोटो : BAGHPAT

पंडाल के अंदर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खाने की व्यवस्था के लिए प्लेट तैयार करते हुए

पंडाल के अंदर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खाने की व्यवस्था के लिए प्लेट तैयार करते हुए- फोटो : BAGHPAT

राहुल गांधी के कंटेनर खड़े करने के लिए की गई व्यवस्था

राहुल गांधी के कंटेनर खड़े करने के लिए की गई व्यवस्था- फोटो : BAGHPAT

मवीकला गांव में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे पूर्वांचल के कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता

मवीकला गांव में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे पूर्वांचल के कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed