फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   On Yamuna spate, Hindon above danger mark

बड़ा खतरा: उफान पर यमुना, हिंडन नदी में खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा पानी, डूबीं किसानों की फसलें

Wed, 03 Aug 2022 09:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2022 09:07 PM IST
सार

यमुना और हिंडन नदी में लगातार जलस्तर बढ़ने से खतरा बढ़ता जा रहा है। वहीं किसानों की फसलें डूब गई हैं। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन
On Yamuna spate, Hindon above danger mark
बागपत यमुना में बढ़ा जलस्तर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जाने के चलते यमुना उफान पर है और किनारों पर खेतों में उगाई गई फसल जलमग्न हो गई है। उधर, हिंडन नदी भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है। जिसके किनारे खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन


यमुना नदी में मंगलवार को हथिनीकुंड बैराज से दिनभर में 68 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिससे यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर 208.70 मीटर पर पहुंच गया, जो खतरे के निशान 209 मीटर के काफी करीब पहुंच गया है। उधर, यमुना किनारे पर लगातार कटान होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों की सब्जी, हरे चारे की फसल जलमग्न हो रही है।
विज्ञापन


उधर, मंगलवार को हिंडन भी हजारों क्यूसेक पानी छोड़े जाने से उफान पर आ गई। जिसका जलस्तर बढ़कर 210.65 मीटर पर पहुंच गया, जबकि खतरे का निशान 210.50 मीटर पर है। जिससे हिंडन नदी किनारे खेती करने वाले किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सवालों के घेरे में अफसर:कटान रोकने के सभी इंतजाम फेल, बड़े नुकसान का है डर, तस्वीरों में देखें गंगा पुल का हाल

हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी पर नजर रखी जा रही है और यमुना व हिंडन किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी है। यमुना व हिंडन का जलस्तर बढ़ रहा है, लेकिन खतरे की कोई बात नहीं है। - उत्कर्ष भारद्वाज, एक्सईएन सिंचाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed