फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   On the one hand, Corona positive, now the district has 18

एक ओर कोरोना पॉजीटिव, अब जिले में संख्या हुई 18

Tue, 05 May 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
On the one hand, Corona positive, now the district has 18
बागपत/बड़ौत। मध्यप्रदेश से काम कर लौटा मजदूर कोरोना पॉजीटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग मेें हड़कंप मचा है। मजदूर को चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर से खेकड़ा में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

बड़ौत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि कोरोना पॉजीटिव असारा गांव का रहने वाला है। वह मध्यप्रदेश में मजदूरी करने गया था। देश में फैले कोरोना संक्रमण के बाद लगे लॉकडाउन के बाद काम-धंधा बंद होने पर वह दो मई को गांव लौटा था। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी थी। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कराया था और तीन मई को इसका सैंपल लिया था। खेकड़ा के लिए शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

प्रत्येक घंटे में लिए जाएं पांच लोगों के सैंपल
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कोविड-19 की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हर घंटे में पांच सैंपल लेने और एक दिन में कम से कम 60 लोगों के सैंपल लेने के निर्देश दिए। कहा कि वैश्विक महामारी से जनता के बचाव के लिए तैयारियां सुचारु रूप से मजबूत रखें। कोरोना महामारी से निबटने के लिए किसी भी तरह की कोई ढील नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आशा और एएनएम को क्षेत्र में भ्रमण करने के निर्देश देते हुए ग्राम निगरानी समिति का सहयोग करें। क्वारंटीन सेंटरों में रह रहे लोगों को भोजन में अच्छा व पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed