{"_id":"66736bc897d404dd71032a6f","slug":"officials-arrived-late-on-kisan-diwas-farmers-created-ruckus-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-114403-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: किसान दिवस में देरी से पहुंचे अधिकारी, किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: किसान दिवस में देरी से पहुंचे अधिकारी, किसानों ने किया हंगामा
Thu, 20 Jun 2024 05:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र पर बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारी देरी से पहुंचे, जिस पर किसानों ने हंगामा शुरू दिया। अधिकारियों ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया और उनकी समस्या सुनी। इसके अलावा केंद्र पर
किसान दिवस में अधिकारियों के देरी से पहुंचने पर भाकियू कार्यकर्ता ने हंगामा शुरू कर दिया। एडीएम पंकज वर्मा व एसडीएम ज्योति शर्मा किसानों को समझा बुझाकर शांत किया। किसानों ने कहा कि गोशाला बनने के बाद भी संरक्षित पशु किसानों की फसलों काे बर्बाद कर रहे हैं। जिले में सरकारी नलकूप ठप पडे है, जिससे किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तालाब की खुदाई के नाम पर ग्रामीणों का शोषण किया जा रहा है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे की पुलियाओं के नीचे जलभराव की समस्या है, जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों और किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने संरक्षित पशुओं की समस्या का समाधान कराने और सरकारी नलकूपों को ठीक कराने की मांग की। इस मौके पर भाकियू जिला प्रभारी विनोद कुमार, जगपाल धामा, कालू पहलवान, हिम्मत सिंह, विजयपाल, बिजेंद्र प्रधान, कृष्णपाल, अजय कुमार, देवेंद्र, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।