{"_id":"65454607d66631b91f07a4a9","slug":"officials-arrived-from-lucknow-to-investigate-overloading-at-power-plants-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-3662-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बिजलीघरों पर ओवरलोंडिग की जांच करने लखनऊ से पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बिजलीघरों पर ओवरलोंडिग की जांच करने लखनऊ से पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन
- लगातार शिकायत मिलने के बाद शासन ने भेजी टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जनपद के बिजलीघरों पर ओवरलोंडिग व ट्रिपिंग की वजह से आए दिन प्रभावित हो रही बिजली आपूर्ति की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए बृहस्पतिवार को शासन के निर्देशों पर लखनऊ से ऊर्जा निगम के अफसरों की टीम एक्सईएन प्रथम कार्यालय कोताना रोड पर पहुंची और जांच शुरू की।
दरअसल जनपद से लगातार उपभोक्ता शासन को शिकायत भेज रहे हैं कि रोस्टर व शासन के आदेशों के अनुरूप बिजली सप्लाई नहीं मिल रही है। बिजलीघरों व कार्यालय पर तैनात अधिकारियों से जवाब मिलता है कि बिजलीघर ओवरलोड चल रहे हैं, जिस कारण ट्रिपिंग की वजह सप्लाई बाधित हो रही है। उपभोक्ताओं की यह शिकायत मिलने पर बृहस्पतिवार को शासन के निर्देशों पर लखनऊ से ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता गजेंद्र सिंह टीम के साथ एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर पहुंचे, और वहां पर लगी आउट पुट व इनपुट बिजली मशीनों की जांच की। इसके बाद टीम ने बावली सहित अन्य गांवों के बिजलीघरों पर रखी मशीनों की भी जांच की।
इस दौरान अधिशासी अभियंता गजेन्द्र सिंह ने सहायक अभियंता सीताराम, जेई नरेन्द्र प्रताप को भी निर्देशित किया।