फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Officers will monitor the arrangements at police recruitment exam centres

Baghpat News: पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं देखेंगे अधिकारी

Thu, 01 Aug 2024 05:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 01 Aug 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Officers will monitor the arrangements at police recruitment exam centres
बागपत। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखेंगे। सभी एसडीएमओ को उनके क्षेत्र में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम घोषित हो गया है। इस बार पुलिस भर्ती परीक्षा दो दिन के बजाए पांच दिल चलेगी। परीक्षा के लिए बागपत तहसील में छह, खेकड़ा में दो और बड़ौत में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें दो डिग्री काॅलेज, दो राजकीय इंटर काॅलेज और नौ असहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शांतिपूर्ण व नकलविहीन कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारी परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्था देखेंगे। निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर जो भी कमियां है उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा। डीआईओएस धर्मेंद्र सक्सेना का कहना है कि परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची तैयार हो चुकी है और अब वहां व्यवस्थाएं देखी जा रही है। जिससे किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन

---
परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्र
राजकीय कन्या इंटर काॅलेज बागपत, श्री यमुना इंटर काॅलेज बागपत, सर्वहितकारी इंटर काॅलेज मीतली, डीएवी इंटर काॅलेज टटीरी, इंटरमीडिएट काॅलेज सरुरपुर कलां, गांधी विद्यालय इंटर काॅलेज खेकड़ा, जैन इंटर काॅलेज खेकड़ा, एमएम डिग्री काॅलेज खेकड़ा, जनता वैदिक इंटर काॅलेज बड़ौत, जनता वैदिक डिग्री काॅलेज बड़ौत, वीर स्मारक इंटर काॅलेज बड़ौत, जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर काॅलेज बड़ौत, राजकीय कन्या इंटर काॅलेज बावली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed