फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Officers will be trapped in the construction of a road twice

एक ही सड़क दो विभागों से बनाने पर फंसेंगे अफसर, डीएम ने बैठाई जांच

Sun, 13 Nov 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Officers will be trapped in the construction of a road twice
बागपत। ककड़ीपुर से नाला गांव के बीच की सड़क डेढ़ महीने में दो विभागों द्वारा बनाए जाने पर अफसर फंसते दिख रहे हैं। डीएम ने इस मामले में जांच बैठा दी है। आखिरकार एक ही सड़क को पहले जिला पंचायत और अब लोनिवि कैसे बना सकता है। डीएम ने खुद ही अगले दो दिन में सड़क का निरीक्षण करने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

यहां सड़कों की हालत सुधारने के नाम पर खूब खेल किया जा रहा है। इसका खुलासा ककड़ीपुर से नाला गांव के बीच करीब 1200 मीटर सड़क निर्माण से हुआ। जब उस सड़क में गड्ढे थे और ग्रामीण उसे बनवाने की मांग कर रहे थे तो किसी भी विभाग ने जहमत नहीं उठाई। अब उसे जिला पंचायत ने करीब आठ लाख रुपये खर्च करके डेढ़ महीने पहले बनवा दिया। इसके बाद अब लोनिवि के अधिकारियों ने भी उस सड़क को नौ लाख रुपये खर्च करके बनवाने का दावा किया है।
विज्ञापन

इस तरह एक ही सड़क को डेढ़ महीने में दो विभागों से बनाए जाने का पता चलने पर डीएम राजकमल यादव ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस मामले में जांच का आदेश जारी किया है। इस सड़क का जल्द खुद ही निरीक्षण कर खेल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। अब यह देखना होगा कि आखिर किस विभाग के अधिकारियों ने यह खेल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मेरी जानकारी में आया है कि एक ही सड़क को पहले जिला पंचायत ने बनाया। उसके बाद अब लोनिवि ने बनाने का दावा कर दिया। इसमें जिसकी भी लापरवाही है और जिसने भी गड़बड़ी की है। उसकी जांच करके कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी को नहीं बख्शा जाएगा।-राजकमल यादव, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed