{"_id":"62780960905d7b4788269c09","slug":"officers-used-shovel-to-clean-the-drain-baghpat-news-mrt587776843","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलम चलाने वाले अधिकारी व कर्मचारियों ने नाले की सफाई करने को चलाया फावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलम चलाने वाले अधिकारी व कर्मचारियों ने नाले की सफाई करने को चलाया फावड़ा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सरकारी कार्यालयों में एसी में बैठकर कलम चलाने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के हाथ में रविवार सुबह को फावड़ा देखकर लोग चौंक गए। उनको कुछ ही देर में पूरा माजरा समझ में आया और वे भी उनके साथ जुट गए। दरअसल, डीएम राजकमल यादव की पहल पर सजल बागपत अभियान के तहत बुढ़ेड़ा नाले के जीर्णोद्धार के लिए एक साथ दस गांवों में श्रमदान किया गया। इसमें सभी विभागों के करीब 1800 अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
भू-जल स्तर बढ़ाने के लिए डीएम राजकमल यादव ने सजल बागपत अभियान शुरू कराया है। इसके लिए सबसे पहले बुढ़ेड़ा नाले को चिह्नित करके जीर्णोद्धार करने का फैसला लिया। इसके जीर्णोद्धार का शुभारंभ तीन मई को नंगला जाफराबाद में किया गया। इस सजल बागपत अभियान को आगे बढ़ाने के लिए डीएम राजकमल यादव ने रविवार को दस गांवों नंगला जाफराबाद, चोपड़ा महेशपुर, बासौद ,गौसपुर, डौला, हिसावदा, दौलतपुर, सैदपुर, कहरका, हरसिया में एक साथ श्रमदान कराया। इसके लिए डीएम ने खुद भी फावड़ा उठाया तो एडीएम अमित कुमार के साथ ही सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी फावड़ा चलाकर नाले की सफाई व खुदाई करते दिखाई दिए। वहां अधिकारियों व कर्मचारियों को फावड़ा चलाते हुए देखकर आसपास के गांवों के काफी लोग पहुंच गए और हर किसी ने अभियान में सहयोग किया। डीएम ने कहा कि हम जल बना नहीं सकते, लेकिन बचा जरूर सकते हैं। यह अभियान बागपत के लिए वरदान साबित होगा, जिससे जल संरक्षण करके भू-जल स्तर को बढ़ाया जाएगा।
हिंडन से जुड़े बुढ़ेड़ा नाले से दस गांवों के तालाब होंगे रिचार्ज
बुढ़ेड़ा नाला हिंडन नदी से जाकर मिलता है। यह अधिकतर जगह पर मिट्टी व झाड़ के कारण बंद हो गया था। इस कारण बरसात में हिंडन नदी का पानी नाले के सहारे गांवों के तालाब तक नहीं पहुंचता है। इस बुढेड़ नाले के जीर्णोद्धार का यही मकसद है कि इसके सहारे बरसात के दौरान हिंडन नदी में ज्यादा पानी आने पर उसे सभी गांवों के तालाब तक पहुंचाया जा सके। डीएम ने बताया कि बुढ़ेड़ा नाला 7 से 10 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है। नाले के दोनों तरफ पौधरोपण किया जाएगा। यह नाला बीस किमी लंबा होने के कारण बारिश में काफी जल संरक्षण होगा।
विज्ञापन
--
सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारी भी शामिल हुए
सजल बागपत अभियान में सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। उन्होंने बुढ़ेड़ा, नंगला, बासौद में जाकर नाले के जीर्णोद्धार में लगे लोगों को केले खिलाने के साथ ही कोल्ड ड्रिंक्स वितरित कीं। डीएम राजकमल यादव व एडीएम अमित कुमार ने फाउंडेशन की सराहना की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना गुप्ता, उपाध्यक्ष शालू गुप्ता, गोपाल शर्मा, स्वदेशी जागरण मंच से अरविंद कुमार भोला, उपसचिव विकास गुप्ता, संजय गुप्ता, सुनील मेवला, मनवीर, राजीव भाटी आदि मौजूद रहे।