फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Officers' siege warning

अफसरों का घेराव करने की चेतावनी

Sun, 12 Dec 2021 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Officers' siege warning
दोघट। निरपुड़ा गांव में खतौली चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र सी पर कम इंडेंट आने से किसानों में रोष है। कई बार मिल के अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी किसानों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। किसानों ने रविवार को बैठक कर समस्या का जल्द समाधान न होने पर अधिकारियों का घेराव करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रविवार को निरपुड़ा गांव में करण सिंह ठेकेदार के आवास पर किसानों की बैठक हुई। इसमे कम इंडेंट जारी करने पर रोष जताया। किसानों का कहना है कि इससे गन्ने की छिलाई और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने में परेशानी हो रही है। गन्ना खेत में खड़ा होने से गेहूं की बुआई प्रभावित होगी। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान न होने पर अधिकारियों का घेराव करने की चेतावनी दी। बैठक में तेजपाल ठेकेदार, वीरेंद्र सिंह, पप्पू, महाराज, हरवीर, योगेंद्र, राजेंद्र, मोनू, जयकुमार, यशपाल, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed