फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Officers do not reach the offices of Collectorate premises on time

जहां बैठते है डीएम, वहां भी समय पर नहीं पहुंचते अफसर

Mon, 29 Nov 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Officers do not reach the offices of Collectorate premises on time
बागपत। जिले के डीएम कलक्ट्रेट में बैठते हैं, वहां भी अफसर लापरवाह बने हैं। वे समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते हैं। कलक्ट्रेट के अधिकतर कार्यालयों में सोमवार को कुछ ऐसे ही हालात थे। सुबह दस बजे के बाद तक भी अधिकतर कार्यालयों में अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचे थे। हालांकि डीएम व एडीएम खुद दस बजे पहुंच गए थे।
विज्ञापन

कहीं लाइट नहीं जली तो कहीं चल रही थी सफाई
कलक्ट्रेट में रविवार की छुट्टी के बाद भी सोमवार को अधिकतर विभागों के अधिकारियों की खुमारी नहीं उतरी। कार्यालयों में अधिकतर अधिकारी व कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे। यहां आंग्ल अभिलेखागार कार्यालय में कर्मचारी नहीं पहुंचने से लाइट तक नहीं जली थी। कलक्ट्रेट में एकल खिडक़ी कार्यालय में सवा दस बजे तक भी कोई नहीं पहुंचा था। वहां कर्मचारी सफाई कर रहा था। जिला आबकारी कार्यालय में दस बजे के बाद भी अधिकारी नहीं पहुंचे। यहां भी सफाई चल रही थी। नाजिर भी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे। विकास प्राधिकरण में केवल कर्मचारी मौजूद थे। कलक्ट्रेट के संयुक्त कार्यालय में सन्नाटा पसरा था। वहां कोई मौजूद नहीं था। शस्त्र कार्यालय बंद पड़ा था तो निकाय कार्यालय में भी कोई नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

महज डीएम व एडीएम समय पर पहुंचे
कलक्ट्रेट में जहां अधिकतर विभागों के अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे। उनकी कुर्सियां खाली थीं। वहीं, डीएम व एडीएम जरूर समय पर पहुंच गए। डीएम राजकमल यादव सुबह 9.49 बजे कार्यालय में पहुंचे। उनको अधिकारियों की बैठक भी लेनी थी। वह कुछ देर कार्यालय में रुकने के बाद बैठक में चले गए। वहीं, एडीएम अमित कुमार भी दस बजकर एक मिनट पर कलक्ट्रेट पहुंच गए थे। वह भी बैठक में शामिल हो गए। डीएम व एडीएम के समय पर पहुंचने के बावजूद अन्य विभागों के अधिकारियों की बुरी हालत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को ढूंढते रहे फरियादी
टीकरी निवासी धर्मेंद्र व मोनू राठी ने कहा कि उनको निकाय कार्यालय में काम था। वे अधिकारियों व कर्मचारियों को ढूंढ रहे हैं, लेकिन कोई नहीं मिला। गढ़ी कलंजरी निवासी किसान धर्मपाल, रामपाल, नरेंद्र ने बताया कि वह राजस्व विभाग में पहुंचे थे परंतु कोई नहीं मिला। बड़ौत निवासी एक व्यक्ति शस्त्र लाइसेंस की समस्या को लेकर वहां पहुंचा था। वह एक घंटा इंतजार करने के बाद लौट गया।

यदि कोई अधिकारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंच रहा है तो यह गलत है। कार्यालय में समय पर नहीं पहुंचने वाले अधिकारियों से जवाब-तलब किया जाएगा। उनको समय पर पहुंचने के लिए सख्त निर्देश दिए जाएंगे।-राजकमल यादव, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed